Oppo ने हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ‘A' सीरीज़ में जोड़ा गया यह स्मार्टफोन फिलहाल Indonesia में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है। Oppo A54 के इंडिया लॉन्च की तो अभी कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन Oppo का एक और नया मोबाइल OPPO A74 सामने आ रहा है जो आने वाले दिनों में टेक मार्केट में एंट्री ले सकता है। Oppo A74 पिछले दिनों जहां Google play Consol पर स्पॉट हुआ था वहीं अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट पर Specification के साथ लिस्ट हो गया है।
OPPO A74 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। फोन की लिस्टिंग 31 मार्च की है जहां फोन CPH2219 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। इस लिस्टिंग में Oppo A74 की RAM व Processor कई अहम Specification से पर्दा उठाया गया है। गीकबेंच की मानें तो Oppo का यह Latest Smartphone Android के लेटेस्ट OS android 11 पर लॉन्च किया जाएगा जो 1.80GHz बेस क्लॉक स्पीड वाले Octacore processor के साथ मिलकर काम करेगा।

गीकबेंच पर Oppo A74 Smartphone को 6 GB memory से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग में मदरबोर्ड सेक्शन में ‘bengal’ लिखा गया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह Qualcom के Snapdragon 662 चिपसेट का कोडनेम है। वहीं सोर्स कोर्ड में सामने आया है कि ओपो का यह आगामी फोन ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 जीपीयू सपोर्ट करेगा। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 306 और मल्टी-कोर में 1042 स्कोर प्राप्त हुआ है।
इसे भी पढ़े: Ration Card कैसें apply करें,राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें
ये स्पेसिफिकेशन्स भी आई सामने
OPPO A74 4G मॉडल को पिछले दिनों गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट किया गया था जहां फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले से लैस बताया गया है जो 480पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 11 ओएस और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट से लैस दिखाया गया था और फोन के 6 जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट का खुलासा हुआ था।
OPPO A54
Oppo A54 की बात करें तो फोन में 6.51-inch display दिया गया है। इसके अलावा फोन की display HD+ रिजोल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल) और 60Hz रिफ्रेश रेट व 89.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो पर कार्य करता है। साथ ही फोन में MediaTek Helio P35 SoC है जो कि 4GB RAM और 128GB की internal storage दी गई है। फोन के rear पर triple camera सेटअप है। इस सेटअप में 13MP primary camera sensor, 2MP macro camera और 2MP bokeh लेंस है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का front camera sensor है।

फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की battery दी गई है जो कि 18W fast charging के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड fingerprint sensor व AI face unlock दिया गया है। फोन एंडरॉयड Android 10 बेस्ड Color OS 7.2 पर कार्य करता है। इसका weight 164 ग्राम व 8.4mm thick है। इसके अलावा फोन IPX4 Waterproof certification के साथ आता है। फोन की कीमत IDR 2,699,000 मतलब Indian currency के अनुसार लगभग 13,600 Rupees हैं।


0 Comments