Xiaomi ने चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपनी Mi 11 सीरीज के अंदर नए फोन्स को पेश किया है। इन फोन में Mi 11 Ultra 5g,Mi 11 Pro 5G और Mi 11 Lite 5G शामिल थे। वहीं, अब Xiaomi इंडिया हेड और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने जानकारी दी है कि इंडिया में इस सीरीज का सबसे पावरफुल फोन Mi 11 Ultra पेश किया जाएगा। मनु जैन ने ट्विट कर जानकारी दी है कि Xiaomi Mi 11 Ultra भारतीय मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च कर रही है। मनु जैन ने एक ट्वीट में कहा है कि Mi 11 Ultra अब तक का सबसे प्रीमियम और बेस्ट फ्लैगशिप Smartphone है। उन्होंने इसे सुपर फोन बताया है और DXO का हवाला देते हुए World Best Camera Smartphone बताया है।
लॉन्च पोस्टर
भारत लॉन्च के लिए एक टीजर पोस्टर भी शेयर किया गया है जिसमें 23 अप्रैल के साथ फोन की तस्वीर है। बता दें कि इस स्मार्टफोन के Specification हम पहले से ही जानते हैं। आइए आगे जानते हैंं mi 11 ultra की स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर क्या कुछ हम जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत में सबसे सस्ता 5G Smartphone खरीदें
Mi 11 Ultra Specification
Mi 11 ultra में 6.81 inch 2K AMOLED Display के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और टॉप पर HDR10 + डॉल्बी विजन सपोर्ट व Gorilla Glass विक्टस है। इसके अलावा फोन में फ्लैगशिप Snapdragon 888 Chipset है जिसमें 12GB Ram और 512GB Internal Storage दी गई है। वहीं, हैंडसेट 67W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की Battery पर काम करता है। Mi 11 ultra Android 11-आधारित MIUI 12 पर कार्य करता है।

दिलचस्प बात यह है कि Mi 11 Ultra रियर कैमरा मॉड्यूल पर एक छोटा होल-पंच है। camera की बात करें तो Mi 11 ultra 50MP primary कैमरा, 48MP telephoto कैमरा के साथ 120x डिजिटल जूम सपोर्ट और 48MP wide angle lens से लैस है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा है।
इसे भी पढ़ें:भारत में सबसे सस्ता 5g smartphone खरीदें
यह हो सकती है कीमत
चीन में डिवाइस के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आरएमबी 5,999 (लगभग 67,000 रुपए), 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट को क्रमशः RMB 6,499 (लगभग72,500 रुपए) और RMB 6,999 (लगभग 78,100 रुपए) है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन की कीमत भारत में 60,000 रुपये से ऊपर होगी।


0 Comments