Tecno का नाम उन Brands में शुमार है जो कम कीमत पर शानदार Specification वाले स्मार्टफोन बाजार में लेकर आता है। हाल में जानकारी सामने आई थी कि Techno India में अपना नया मोबाइल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है और इस नए Smartphone का Tecno Spark 7 नाम के साथ पेश किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा करने के साथ ही Tecno Spark 7 के डिजाईन और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है। Tecno Spark 7 आने वाली 9 April को इंडिया में लॉन्च होगा और इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी व Dual Rear Camera दिया जाएगा।
Tecno Spark 7 के इंडिया लॉन्च की घोषणा करते हुए कंपनी ने बताया है कि Tecno अपने इस नए स्मार्टफोन को 9 April के दिन इंडियन मार्केट में उतारेगी। फोन की लॉन्च डेट घोषित करने के साथ ही कंपनी ने फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट Amazon India पर भी लाईव कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद इसी ईकॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन के प्रोडक्ट पेज पर Tecno Spark 7 की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है।
इसे भी पढ़े: Ration Card कैसें apply करें,राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें
ऐसी होगी लुक
कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटोज़ से पता चला है कि Tecno Spark 7 Waterdrop Notch डिजाईन पर लॉन्च होगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। फ्रंट पैनल पर नॉच के दोनों साईड दो Front Flash भी देखने को मिलेगी। रियर पैनल की बात करें तो यहां उपरी दाईं ओर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें दो Camera Sensor और एक Flash Light दी गई है। रियर पैनल पर Fingerprint Sensor भी मौजूद है तथा नीचे बड़े अक्षरों में Tecno Spark की ब्राडिंग की गई है जो कुछ हद तक आजकल Realme के फोंस में देखने को मिलती है। राईट पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और Power Button दिया गया है वहीं लोवर पैनल पर Type C port और 3.5mm जैक मौजूद है।
इसे भी पढ़े:CSK की बढ़ी परेशानी,इस गेंदबाज का नहीं मिल रहा Replacement
यह होगी Specification
Tecno Spark 7 की मुख्य USP फोन में मौजूद बड़ी Battery है। कंपनी ने बता दिया है कि Techno Spark 7 को 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 41 दिन का Standby टाईम देने की क्षमता रखता है। वहीं फोन से जुड़ी अनाधिकारिक जानकारी के मुताबिक Tecno Spark 7 फोन 6.8inch की HD+ Ips LCD Display सपोर्ट करेगा और फोन में प्रोसेसिंग के लिए mediatek का Helio G85 Chipset दिया जाएगा।
Tecno Spark 7 ब्रांड के अन्य Smartphone की ही तरह लो बजट में लॉन्च किया जाएगा और इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फोन इंडियन मार्केट में तीन Colour वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें Green, Black और Blue कलर ऑप्शन शामिल रहेंगे। बहरहाल फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 9 अप्रैल को लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।



0 Comments