POCO ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए POCO X3 Pro Smartphone लॉन्च किया है। यह Mobile दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसकी शुरूआती कीमत 18,999 रुपये है। लेकिन यदि आपको कहा जाए कि यह Latest Powerful Smartphone आपको 8,000 रुपये सस्ता यानि सिर्फ 10,999 रुपये में मिल सकता है, जो आपका रिऐक्शन क्या होगा ?
यकिनन आप यह जानना चाहेंगे कि आखिर कैसे इस Smartphone को इतने कम दाम पर पाया जाए। तो फिलहाल इतना समझ लीजिए कि Poco इंडिया ने अपने फैन्स को लिए बेहद ही अनूठा Offer पेश किया है जिसमें Phone के 6 GB RAM और 8 GB RAM दोनों वेरिएंट्स को 8,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।
इसे भी पढ़े: सिर्फ़ 99 रूपये में Type C Cable Unbreakable Quality के साथ
POCO X3 Pro पर इस शानदार ऑफर को कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर पेश किया है। इस फोन की पहली सेल 6 April को शुरू होगा और इस सेल में कंपनी Poco X3 Pro को 8,000 रुपये कम कीमत पर बेचेगी। इस आर्कषक स्कीम का पूरा लाभ Bank Card और एक्सचेंज ऑफर के साथ उठाया जा सकेगा। फोन की खरीदारी के लिए Poco फैंस को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड को यूज़ करना होगा। फायदा कैसे उठाया जाए, इसकी डिटेल आगे दी गई है।
यह है ऑफर
Poco X3 Pro के खरीद के दौरान पुराना POCO F1 स्मार्टफोन एक्सचेंज में देने पर कंपनी की ओर से सीधे 7,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। इस छूट के साथ ही यदि फोन को ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज़ करके खरीदा जाएगा तो 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस तरह से POCO X3 Pro पर उपभोक्ताओं को कुल 8,000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। यह ऑफर शॉपिंग साइट Flipkart पर ही फोन सेल के दौरान मिलेगा।

इसे भी पढ़े: भारत में सबसे सस्ता 5g smartphone खरीदें
इतना सस्ता होगा फोन
POCO X3 Pro Smartphone दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 6 GB RAM मैमोरी के साथ 128 GB की Internal Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 GB RAM मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। 8,000 रुपये की छूट के बाद POCO X3 Pro के 6 GB RAM वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये और 8 GB RAM वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये हो जाएगा।
POCO X3 Pro
Phone के Features व Specification की बात करें तो इसे 20:9 Aspect Ratio पर लॉन्च किया गया है जो 1080 × 2400 Pixel Resolution वाली 6.67 इंच की FullHD+ पंच-होल LCD स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ काम करती है जिसे कोर्निंग Gorilla Glass 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। Poco X3 Pro Steel Blue, Graphite Black और Golden Bronze कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

POCO X3 Pro को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो MIUI12 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Octacore Processor के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना Qualcom का Snapdragon 860 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। Poco X3 Pro को LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक से लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,160mAh की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 33W Fast charging तकनीक से लैस है।
इसे भी पढ़े: Ration Card कैसें apply करें,राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें
POCO X3 Pro Quad Rear Camera सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 MP का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 MP का वाइड एंगल लेंस मौजूद है तथा दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं जिनमें एक डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Poco X3 Pro एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 MP का Front कैमरा सपोर्ट करता है।


0 Comments